Daily Horoscope
✕

सरफराज को मिला समर्थकों का साथ, जताई आईसीसी के फैसले पर नाराजगी

Updated: मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (22:37 IST)
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निलंबित कप्तान सरफराज अहमद ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी पर नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को कहा कि उन्होंने इससे सीख ली है। सरफराज के समर्थन में कराची हवाई अड्डे के बाहर सैकड़ों समर्थक खड़े थे, जिन्होंने उनके समर्थन में नारे लगाए और आईसीसी का विरोध किया। 
 
दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटने के बाद सफराज ने कहा कि उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और इसीलिए उन्होंने इस प्रकरण के तुरंत बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘यह गलती थी और मैंने इससे सीख ली है।’
 
आईसीसी ने आलराउंडर एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी के लिये सरफराज पर चार मैचों का प्रतिबंध लगाया है, जिसके बाद वह पाकिस्तान लौट आए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी के इस फैसले पर निराशा जतायी थी। सरफराज ने इस समर्थन के लिए बोर्ड का शुक्रिया किया।
 
उन्होंने कहा, पीसीबी इस मामले से जैसे निपटा मैं उसके लिए उनका शुक्रगुजार हूं। मैं चार मैचों के लिए प्रतिबंध लगाने के आईसीसी के फैसले को स्वीकार करता हूं और मेरे लिए यह मुद्दा खत्म हो गया है लेकिन पीसीबी मुझसे जो भी कहेगा मैं वह करूंगा। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख