Daily Horoscope
✕

सूर्या ने किया वेलकम, पर अपने घरेलू मैदान पर संजू सैमसन को सता रहा ड्रॉप होने का खतरा

Written By WD Sports Desk
Updated: शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 (15:49 IST)
सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को तिरुवनंतपुरम में आने पर मजाकिया अंदाज में सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका निभाई। वह कह रहे थे चेट्टा को डिस्टर्ब ना करें। साथ वह संजू सैमसन से पूछ रहे थे कि कैसा लग रहा है। इस पर संजू का जवाब था कि वह इस बार बहुत विशेष महसूस कर रहे हैं।

एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद स्थानीय जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। टीम प्रबंधन सैमसन पर नजर रखेगा। अपनी निर्भीक बल्लेबाजी के लिए मशहूर सैमसन इस श्रृंखला में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। उनकी फॉर्म के बजाय उनकी तकनीकी कमजोरी चिंता का विषय है जिससे उनका आत्मविश्वास भी डगमगा गया है। वह सात फरवरी से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे।

सैमसन अब अपनी गृह नगर में खेलेंगे और यहां के अपने समर्थकों के सामने शायद वह अपनी खोई हुई लय को फिर से प्राप्त कर लें।  लेकिन अगर कहीं उनके घरेलू मैदान पर ही उन्हें ड्रॉप कर दिया तो हो सकता है कि घरेलू दर्शक ही टीम इंडिया के खिलाफ ना खड़े हो जाए।

ईशान किशन के रूप में भारतीय टीम के पास सैमसन का मजबूत विकल्प मौजूद है। उन्होंने इस श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अज्ञात चोट के कारण पिछले मैच से बाहर बैठना पड़ा था।<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख