1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. india vs new zealand 2nd t20i Match in
Last Updated :रायपुर , शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 (23:10 IST)

IND vs NZ 2nd T20I : न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया

india vs new zealand 2nd t20i Match in hindi news
न्यूजीलैंड ने 5  मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ शुक्रवार को यहां पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 6  विकेट पर 208 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 जबकि रचिन रविंद्र ने 44 रन का योगदान दिया।

भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 मुकाबले में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि अभी भी ओस मौजूद है और उनकी टीम ने हालिया समय में अधिक चेज नहीं किया है इसलिए वह पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं। 
 
सूर्यकुमार ने कहा कि उनकी टीम प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करेगी। भारत में दो बदलाव है, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह पर हर्षित राणा और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है विस्तृत समाचार के लिए हमारी सेवाएं लें।


ये भी पढ़ें
सूर्या ईशान के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, 209 रनों का पीछा 16वें ओवर में किया