dharma sangrah
✕

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को सोशल मीडिया पर मिल रही हैं बधाइयां, जानिए क्या है कारण...

Updated: शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (17:26 IST)
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर की बेटी सारा अपनी स्कूली पढ़ाई धीरूबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से करने के बाद ग्रेजुएशन के लिए लंदन गई थीं। उन्‍होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है।

खबरों के मुता‍बिक सारा तेंदुलकर ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। लंदन से अपने दीक्षांत समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए जब सारा ने कैप्शन लिखा, 'मैंने क्या किया?' तो यह तस्वीरें वायरल हो गईं। दीक्षांत समारोह में पापा सचिन और मां अंजलि भी मौजूद थीं। सारा को लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सारा ने लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज से मेडिसिन की पढ़ाई की है। उनकी मां भी एक डॉक्टर हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ ही घंटों में सारा की तस्वीर को करीब एक लाख लाइक मिल चुके हैं। उनके 2 लाख से ज्यादा  फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।  
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख