1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Rohit Sharma Virat Kohli and Jasprit Bumrah relieved from Dileep Trophy

रोहित विराट समेत इन 4 खिलाड़ियों की हो गई छुट्टी

रोहित,कोहली,अश्विन और बुमराह नहीं खेलेंगे दलीप ट्रॉफी में

Rohit Kohli
रोहित शर्मा, विराट कोहली, आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह पांच सितंबर से शुरु होने वाली दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन इस महीने के आखिर में होगा।इस टूर्नामेंट में केएल राहुल और ऋषभ पंत भी हिस्सा ले सकते हैं। शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, सूर्यकुमार यादव और रजत पाटीदार भी चार टीमों के इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। दलीप ट्रॉफी में भारत ए, भारत बी, भारत सी और भारत डी नाम की चार टीमें हिस्सा लेंगी।

चोट से उबर रहे मोहम्मद शमी के भी इस टूर्नामेंट में खलने की संभावना है। लेकिन इससे पहले उन्हें फिटनेस साबित करने को कहा जा सकता है। वह फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) बेंगलुरु में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।पांच सितंबर को इस टूर्नामेंट के दो मैच खेले जाएंगे, जिसमें एक मैच अनंतपुर से बेंगलुरु जा सकता है। कर्नाटका क्रिकेट एसोसिएशन ने अनौपचारिक रूप से इन मैचों को कराने के लिए स्वीकृति दे दी है।

इस बार पूर्व कोच राहुल द्रविड़, एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर और बीसीसीआई के महाप्रबंधक एबे कुरूविला की कमेटी की सलाह पर दलीप ट्रॉफी की संरचना को बदला गया है।
चार टीमों के इस टूर्नामेंट में अब प्रत्येक टीम को राउंड रॉबिन के आधार पर तीन मैच खेलने हैं। अंकों के आधार पर शीर्ष टीम को विजेता घोषित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारत को अगले पांच महीने में 10 टेस्ट मैच खेलने हैं, इसलिए सीनियर खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट से आराम दिया जाएगा। इस सीजन पहला टेस्ट भारत, बंगलादेश के साथ 19 सितंबर को चेन्नई में खेलेगा।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
रेड कार्ड मिलने के बाद रात भर सो नहीं पाए थे डिफेंडर अमित रोहिदास