ramcharitmanas

INDVBNG 2ndT20 Match : अपने 100वें मैच में सीरीज बचाने उतरेंगे रोहित शर्मा

Updated: बुधवार, 6 नवंबर 2019 (15:21 IST)
राजकोट। कप्तान रोहित शर्मा गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर के 100वें ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ यहां हर हाल में जीत के साथ सीरीज में बराबरी दिलाने के इरादे से उतरेंगे।
ALSO READ: रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी और विराट का रिकॉर्ड
भारत को दिल्ली में हुए सीरीज के पहले ट्वंटी-20 मुकाबले में 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, जो उसकी बांग्लादेश के खिलाफ इस प्रारूप में उसकी पहली हार भी थी। इसी के साथ मेहमान टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाला दूसरा मैच उसके लिए 'करो या मरो' का होगा।
 
हालांकि इस मैच पर चक्रवात 'महा' का खतरा मंडरा रहा है जिससे मैच के दिन बारिश की आशंका है। लेकिन दोनों टीमों के लिए राजकोट में मुकाबला महत्वपूर्ण होगा, जहां अपने घरेलू बोर्ड के साथ विवादों में घिरी बांग्लादेश भारतीय टीम को उसी के मैदान पर पहली बार टी-20 में हरा सीरीज जीत का इतिहास बनाने के लिए जोर लगाएगी तो वहीं रोहित अपनी कप्तानी में हर हाल में भारत को शर्मनाक हार से बचा 1-1 से बराबरी दिलाने का प्रयास करेंगे।
 
विराट कोहली की अनुपस्थिति में कप्तानी संभाल रहे रोहित के लिए यह मुकाबला उनके करियर का 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी होगा जिसके साथ वे इस प्रारूप में 100 मैचों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख