शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Rohit Sharma did his first outdoor training after lockdown
Written By
Last Updated : गुरुवार, 25 जून 2020 (23:23 IST)

टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा ने Lockdown के बाद की पहली आउटडोर ट्रेनिंग

टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा ने Lockdown के बाद की पहली आउटडोर ट्रेनिंग - Rohit Sharma did his first outdoor training after lockdown
मुंबई। टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) गुरुवार को मैदान पर उतरे और कोविड-19 लॉकडाउन के बाद अपनी पहली आउटडोर ट्रेनिंग की।
 
रोहित ने अपना अंतिम प्रतिस्पर्धी क्रिकेट न्यूजीलैंड में टी20 श्रृंखला के दौरान खेला था और फिर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए थे। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘पार्क में वापसी करना अच्छा रहा, कुछ ट्रेनिंग की, काफी लंबे समय बाद खुद को अच्छा महसूस किया।’
 
हालांकि पोस्ट से यह पता नहीं चल सका कि उन्होंने किस मैदान पर ट्रेनिंग की। टीम के अन्य साथी खिलाड़ियों की तरह रोहित भी कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए 25 मार्च को लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद से अपने घर पर ही हैं।
 
टेस्ट टीम के उनके साथी चेतेश्वर पुजारा ने हाल में राजकोट में नेट पर बल्लेबाजी अभ्यास शुरू किया। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पिछले महीने ट्रेनिंग शुरू करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे, उन्होंने पालघर जिले में बोइसर में नेट पर गेंदबाजी की थी।
ये भी पढ़ें
दुनिया की नंबर एक स्क्वॉश खिलाड़ी रनीम ने खेल को अलविदा कहा