ramcharitmanas
✕

अश्विन ने कहा, जिम्बाब्वे क्रिकेट का निलंबन 'दिल तोड़ने वाला'

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (19:47 IST)
नई दिल्ली। जिम्बाब्वे क्रिकेट के निलंबन से केवल उनके देश के खिलाड़ी ही प्रभावित नहीं हैं बल्कि इसकी गूंज भारत में भी सुनाई दे रही है और शीर्ष ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस नए घटनाक्रम को 'दुखद' करार दिया।
 
आईसीसी ने गुरुवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट को वैश्विक संस्था के संविधान का उल्लंघन करने के लिए तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। संविधान किसी तरह के सरकारी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता है। 
 
अश्विन ने ट्वीट किया कि जिम्बाब्वे क्रिकेट और उसके प्रशंसकों के लिए बेहद दुखद है। सिकंदर रजा के ट्वीट से क्रिकेटरों की पीड़ा और उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का पता चलता है। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह प्यारा क्रिकेट देश अपना गौरव फिर से हासिल करे। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख