Daily Horoscope
✕

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल त्वचा के कैंसर से पीड़ित

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (18:35 IST)
मेलबोर्न। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एवं मशहूर कमेंटेटर इयान चैपल ने खुलासा किया है कि वे त्वचा के कैंसर से पीड़ित हैं और पिछले कुछ समय से गहन रेडियोथैरेपी उपचार ले रहे हैं।
 
75 साल के चैपल ने वर्ष 1964 से 1980 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 75 टेस्ट खेले थे। उन्होंने अपनी बीमारी की खबर सार्वजनिक करते हुए बताया कि वे पिछले 5 सप्ताह से उपचार करा रहे हैं और उनके कंधों, गर्दन और कांख से कैंसर संक्रमण को हटाया गया है। उन्होंने साथ ही कहा कि डॉक्टरों ने भरोसा जताया है कि अब उन्हें कैंसर से निजात मिल गई है और वे जल्द ही चैनल नाइन के लिए एशेज में कमेंट्री करेंगे।
 
चैपल ने कहा कि मैंने पहले काफी लोगों को इस बारे में नहीं बताया था, खासकर मैं इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं था कि रेडियोथैरेपी कितनी कारगर साबित होगी? लेकिन अब यह ठीक है। मुझे त्वचा में खुजली और रात को काफी थकान की समस्या रहती है लेकिन अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैंने अपने परिवार और टीम के कुछ साथियों को इस बारे में बताया और उनके फोन मुझे लगातार आते रहते हैं।
 
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि एशेज शुरू होने वाली है और मैं चैनल नाइन से कहने वाला हूं कि देखो मैं ठीक हूं और यदि आपको मेरी जरूरत है तो मैं कमेंट्री के लिए तैयार हूं। चैपल ने करियर में 5,345 टेस्ट रन बनाए थे।
 
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब आप 70 तक पहुंच जाते हैं तो आपको बीमारी हो जाती है। लेकिन मुझे लगता है कि पिछले कई वर्षों से मुझे त्वचा का कैंसर था। मुझे काफी जगहों से कैंसर हटवाना पड़ा है और इसी तरह इस बीमारी से छुटकारा मिलता है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख