ramcharitmanas
✕

राशिद खान की हैट्रिक, अफगानिस्तान का आयरलैंड पर 'क्लीन स्वीप'

Updated: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (00:06 IST)
देहरादून। ऑलराउंडर मोहम्मद नबी की 81 रन की तूफानी पारी तथा लेग स्पिनर राशिद खान की हैट्रिक सहित 5 विकेट की मदद से अफगानिस्तान ने रविवार को यहां आयरलैंड को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 32 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' किया।
 
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 210 रन का मजबूत स्कोर बनाया। नबी ने 36 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और  सात छक्के लगाए।

उनके अलावा पिछले मैच में नाबाद 162 रन बनाने वाले हजरतुल्लाह जजाई ने 31 रन का योगदान दिया। आयरलैंड की तरफ से वायड रैनकिन ने 53 रन देकर 3 विकेट लिए। आयरलैंड की टीम आठ विकेट पर 178 रन ही बना पायी। राशिद ने 27 रन देकर पांच विकेट लिए। 
 
राशिद ने मैच के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर आयरलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले केविन ओ ब्रायन (47 गेंदों पर 74 रन) को आउट किया और फिर अपने अगले ओवर की 3 गेंदों पर 3 विकेट निकाले। इस तरह से राशिद ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लिए। आयरलैंड की तरफ से एंडी 
 
बालब्रिनी ने भी 47 रन बनाए। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख