kalsarpa dosh calculator
✕

आउट होने के बाद अंपायर से उलझे शुभमन, 10 मिनट तक रोकना पड़ा खेल...

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (18:07 IST)
मोहाली। भारतीय क्रिकेट के उदीयमान सितारे शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी के दौरान पंजाब के लिए खेलते हुए एक विवाद में फंस गए जब दिल्ली के खिलाफ मैच में आउट दिए जाने के बाद वह मैदानी अंपायर से भिड़ गए। इसकी वजह से 10 मिनट तक खेल रोकना पड़ा। 
 
भारत ए टीम के कप्तान सुबोध भाटी की गेंद पर विकेट के पीछे लपके जाने के बाद क्रीज छोड़ने से इनकार कर दिया। इस बात पर अंपायर के साथ उनकी कहासुनी भी हुई। मैदानी अधिकारियों से मशविरे के बाद अंपायर ने फैसला बदला। 
 
उस समय गिल 10 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके। वह 41 गेंद में 23 रन बनाकर सिमरजीत सिंह की गेंद पर आउट हुए। 
 
दिल्ली टीम के मैनेजर विवेक खुराना ने बताया, ‘सामने खड़े अंपायर मोहम्मद रफी ने शुभमन को विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया। इसके बाद वह अंपायर के पास जाकर फैसला बदलने को कहने लगा। अंपायर ने स्क्वेयर लेग अंपायर पश्चिम पाठक से बात करके अपना फैसला बदला।’ उन्होंने दिल्ली टीम के वाकआउट करने की किसी संभावना से इनकार किया।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख