dharma sangrah
✕

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल : गुजरात को 113 रनों से पीट केरल सेमीफाइनल में

Updated: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (17:56 IST)
वायनाड। बासिल थम्पी (27 रनों पर 5 विकेट) और संदीप वारियर (30 रनों पर 4 विकेट) की घातक गेंदबाजी से केरल ने गुजरात रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे ही दिन गुरुवार को 113 रनों से पीटकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
 
 
गुजरात मैच के तीसरे दिन 195 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरा लेकिन उसकी पारी 31.3 ओवरों में मात्र 81 रनों पर सिमट गई। थम्पी ने 12 ओवरों में 27 रनों पर 5 विकेट और वारियर ने 13.3 ओवरों में 30 रनों पर 4 विकेट लेकर गुजरात का पुलिंदा बांध दिया। मैच में कुल 8 विकेट लेने वाले थम्पी 'मैन ऑफ द' मैच बने।
 
गुजरात की टीम अपने 4 विकेट मात्र 18 रनों पर गंवाने के बाद मुकाबले में नहीं लौट सकी। तीसरे नंबर के बल्लेबाज राहुल शाह ने 70 गेंदों तक संघर्ष करते हुए 4 चौकों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए। राहुल के लिए टीम को इस तरह हारते देखना सबसे बड़ी निराशा रही।
 
कप्तान पार्थिव पटेल का खाता खोले बिना अपनी पहली ही गेंद पर रन आउट हो जाना टीम के सबसे बड़ा झटका रहा। पार्थिव को सचिन बेबी ने रन आउट किया। राहुल ने ध्रुव रावल के साथ 5वें विकेट के लिए 39 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही गुजरात की पारी का पतन होने में ज्यादा समय नहीं लगा। गुजरात के 2 ही बल्लेबाज दहाई की संख्या में पहुंच सके। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख