biodatamaker
✕

यूपी रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (17:29 IST)
नई दिल्ली। बल्लेबाजों नवनीत सिंह (86) और रवि चौहान (नाबाद 114) रन की पारियों से सेना ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबला शुक्रवार को ड्रॉ पर समाप्त करा दिया। पहली पारी की बढ़त के आधार पर यूपी को तीन अंक और सेना को एक अंक मिला।
 
 
यूपी ने पहली पारी में नौ विकेट पर 535 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद दूसरी पारी के लिए उतरी सेना ने सुबह कल के एक विकेट पर 35 रन से आगे खेलना शुरू किया।

नाबाद बल्लेबाजों नवनीत (10) और रवि (13) ने पारियों को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी की और दिन के आखिरी तक मैदान पर टिके रहे।

नवनीत ने 210 गेंदों में 12 चौके लगाए जबकि रवि ने 260 गेंदों की पारी में 16 चौके लगाकर 114 रन बनाए और मैच के आखिरी तक नाबाद रहे तथा मैच ड्रॉ समाप्त हो गया। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख