Bhai Dooj
✕

Ranji Trophy : सरफराज खान की जिंदगी में 5 साल में पहली बार आई खुशी

Updated: बुधवार, 29 जनवरी 2020 (00:46 IST)
धर्मशाला। मुंबई के लिए पहली बार रणजी सीजन खेल रहे सरफराज खान के 5 साल के क्रिकेट करियर में पहली बार खुशी आई है। 7 दिन से भी कम समय के भीतर उन्होंने पहले उत्तर प्रदेश के खिलाफ तिहरा शतक (301) लगाया और अगले ही मैच में दोहरा शतक (226 रन) लगा डाला। 31 साल के बाद यह पहला अवसर है, जब‍ किसी क्रिकेटर ने यह कामयाबी अपने नाम की है।
 
आईपीएल के सीजन में 22 के सरफराज को जब विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने जब उन्हें टीम से निकाला तो वे काफी गमजदा थे लेकिन पिछले साल उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने मौका दिया, जहां दिग्गज क्रिकेटरों से उन्हें काफी सीखने का मौका मिला।
सरफराज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 46 रन बनाए तो चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ उन्होंने 67 रन की पारी खेली थी।
 
सरफराज का करियर भी उतार चढ़ाव भरा रहा। जब उन्हें मुंबई टीम से मौका नहीं मिला तो वे उत्तर प्रदेश चले गए लेकिन एक साल के भीतर ही उन्हें समझ आ गया कि यहां से वे अपने क्रिकेट करियर को परवान नहीं चढ़ा सकते, लिहाजा वापस मुंबई लौट आए। 
 
अब जबकि उन्होंने लगातार 2 मैचों में 500 से ज्यादा रन बना डाले हैं, लिहाजा उनके आत्मविश्वास में जबरदस्त इजाफा हुआ है। उम्मीद की जानी चाहिए कि रणजी के अगले मैचों में (कुल 6 मैच बचे हैं) सरफराज के बल्ले से रनों का झरना बहेगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख