Hanuman Chalisa
✕

राजीव शुक्ला बोले, आईपीएल को सिर्फ दर्शकों और पैसे से मतलब

Updated: रविवार, 28 जनवरी 2018 (18:10 IST)
बेंगलुरु। आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने रविवार को कहा कि अगर लोग इस लीग के बारे में उलटा-सीधा बोलता हैं तो उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है, क्योंकि इसके दर्शकों और इससे होने वाले राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
 
 
पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने हाल में आरोप लगाया था कि आईपीएल 'मनी लांड्रिंग' का मंच है और उन्होंने आईपीएल नीलामी के दौरान खर्च की जाने वाली बड़ी राशि के स्रोत पर सवाल उठाए।
 
उन्होंने यहां आईपीएल नीलामी के दौरान दूसरे दिन कहा कि उन्हें (बेदी सहित सभी) बोलने दीजिए, जो वे बोलना चाहते हैं। हर साल आईपीएल के लिए आकर्षण बढ़ रहा है। इसके दर्शक बढ़ते जा रहे हैं और राजस्व भी बढ़ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि अगर आपको याद हो तो हमारे सभी पूर्व खिलाड़ियों को आईपीएल से फायदा मिल रहा है। उन्हें एकमुश्त फायदा दिया गया। उन्होंने सभी ने इसे लिया। बेदी को यह याद रखना चाहिए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख