Hanuman Chalisa

द्रविड़ और जहीर को अपमानित किया जा रहा है : रामचन्द्र गुहा

रविवार, 16 जुलाई 2017 (16:06 IST)
नई दिल्ली। प्रशासकों की समिति (सीओए) के पूर्व सदस्य रामचन्द्र गुहा का मानना है कि जिस तरीके से राहुल द्रविड़ और जहीर खान की सलाहकार पद पर नियुक्ति को रोककर रखा गया है उससे उनका सार्वजनिक अपमान हो रहा है।
 
गुहा ने ट्वीट किया कि अनिल कुंबले के साथ शर्मनाक व्यवहार अब जहीर खान और राहुल द्रविड़ के प्रति अपनाए जा रहे लापरवाह रवैए के रूप में नए मुकाम पर पहुंच गया है। उन्होंने आगे कहा कि कुंबले, द्रविड़ और जहीर इस खेल के महान खिलाड़ी हैं जिन्होंने मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया। वे इस तरह के सार्वजनिक अपमान के हकदार नहीं हैं। 
 
सीओए ने शनिवार को रवि शास्त्री की मुख्य कोच के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी जिसके बाद गुहा की यह टिप्पणी सामने आई है। समिति हालांकि यह स्पष्ट नहीं कर पाई कि द्रविड़ और जहीर विदेशी दौरों के लिए क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी सलाहकार हैं या नहीं, जैसा कि बीसीसीआई ने दावा किया था।
 
बैठक की विवरणिका के अनुसार अन्य सलाहकारों की नियुक्ति पर फैसला समिति मुख्य कोच से परामर्श करने के बाद करेगी। गुहा ने भारतीय क्रिकेट में ‘सुपरस्टार संस्कृति’ की आलोचना करते हुए सीओए से अपना इस्तीफा दिया था। उन्होंने पूर्व खिलाड़ियों के ‘हितों के टकराव’ का मसला भी उठाया था। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख