रविवार, 6 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2023
  3. क्रिकेट विश्व कप 2023 न्यूज
  4. Quinton de Kock to retire from ODIs after ICC ODI WorldCup 2023
Written By
Last Updated : गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 (14:05 IST)

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक विश्व कप के बाद वनडे से लेंगे संन्यास

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक विश्व कप के बाद वनडे से लेंगे संन्यास - Quinton de Kock to retire from ODIs after ICC ODI WorldCup 2023
South Africa दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज Quinton De Kockक्विंटन डिकॉक भारत में आगामी 50 ओवर के विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे।क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने ‘एक्स’ पर डिकॉड के संन्यास की योजना की घोषणा की।

डिकॉक दक्षिण अफ्रीका के लिए 140 वनडे और 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 5966 और 2277 रन बनाये हैं।उसने लिखा, ‘‘क्विंटन डिकॉक ने भारत में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के समाप्त होने के बाद वनडे क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। ’’
डिकॉड का संन्यास का फैसला क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के भारत में पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक होने वाले विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा के बाद आया है जिसकी अगुआई तेम्बा बावुमा करेंगे।दिसंबर 2021 में डिकॉक ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। (भाषा)