sundarkand
✕

पृथ्वी शॉ का एमआरएफ के साथ करार

Updated: शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (20:56 IST)
नई दिल्ली। मुंबई के प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ और भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने एमआरएफ के साथ कई वर्षों के लिए प्रायोजन करार किया है।


एमआरएफ के साथ इससे पहले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, स्टीव वा जैसे खिलाड़ी जुड़े रहे हैं जबकि वर्तमान में विराट कोहली, शिखर धवन और एबी डीविलियर्स जैसे क्रिकेटर उसके साथ जुड़े हैं। मुंबई के खिलाड़ी वर्ष 2013 में उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने 330 गेंदों में हैरिस शील्ड मैच में 546 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

वह स्कूल क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ और किसी भी फार्म में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने थे। बेसलाइन वेंचर्स के साथ जुड़े हुए पृथ्वी ने इस करार को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा 'मैं एमआरएफ बैट के साथ जुड़कर बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं सचिन, लारा और विराट सर जैसे खिलाड़ियों को एमआरएफ के साथ खेलते हुए देखकर बड़ा हुआ हूं, जिन्होंने देश को अपने खेल से हमेशा गौरवान्वित किया है।'

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख