dharma sangrah
✕

गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन भारत 'ए' के 4 बल्लेबाजों ने ठोके अर्द्धशतक

Updated: शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (23:49 IST)
माउंट मॉनगनुई। ओपनर पृथ्वी शॉ (62), मयंक अग्रवाल (65), हनुमा विहारी (86) और पार्थिव पटेल (नाबाद 79) के शानदार अर्द्धशतकों से भारत 'ए' ने न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ पहले गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को 5 विकेटों पर 340 रनों का मजबूत स्कोर बना लिया।
 
 
भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी जमीन पर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पृथ्वी ने 88 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का, मयंक ने 108 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के, हनुमा ने 150 गेंदों में 8 चौके और पटेल ने 111 गेंदों में 10 चौके लगाए।
 
ओपनर मुरली विजय 64 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 28 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे 19 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। पृथ्वी ने विजय के साथ पहले विकेट के लिए 61 और मयंक के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। मयंक और हनुमा ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। हनुमा ने फिर पार्थिव पटेल के साथ 5वें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की।
 
हनुमा दिन के आखिरी ओवर में आउट हुए और अपने शतक से 14 रन दूर रह गए। उनके आउट होने के साथ ही दिन का खेल भी समाप्त हो गया। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख