suvichar
✕

24 गेंदों में 68 रन, प्रसिद्ध कृष्णा के नाम दर्ज हुआ यह अनचाहा रिकॉर्ड

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2023 (14:12 IST)
एकदिवसीय विश्वकप फाइनल की हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम लगभग पहली बार ऑस्ट्रेलिया को तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय हराकर सीरीज पर कब्जा कर दुख कम करने ही वाली थी लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा बीच में आ गए और सारा खेल खराब हो गया।

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने 4 ओवर के कोटे में 68 रन दिए जो इस प्रारुप में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा किया गया सबसे खराब प्रदर्शन है। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने तीसरे ओवर में सिर्फ 7 रन दिए थे। और मैच के अंतिम ओवर में 25 रन लुटाए जब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 21 रनों की जरुरत थी।

223 रनों का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 22 रन की जरूरत थी और हाल ही में वनडे विश्व कप में दोहरा शतक जड़कर आस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान पर ऐसी ही चमत्कारिक जीत दिलाने वाले मैक्सवेल ने प्रसिद्ध कृष्णा को तीसरी गेंद पर छक्का और आखिरी तीन गेंदों पर चौके जड़ते हुए टीम को पांच विकेट पर 225 रन तक पहुंचा दिया ।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख