Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अभ्यास सत्र के दौरान जसप्रीत बुमराह बिल्कुल सहज और पृथ्वी शॉ श्रीधर के दिए ऊंचे कैच लपकते दिखे

मंगलवार, 17 दिसंबर 2019 (18:10 IST)
विशाखापत्तनम। जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम के वैकल्पिक अभ्यास सत्र में पुराने एक्शन के साथ गेंदबाजी की जबकि पृथ्वी शॉ ने ट्रेनर निक वेब के साथ अभ्यास किया लेकिन वह पूरी तरह फिट नजर नहीं आए। 
 
बुमराह स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण बाहर है लेकिन अगले साल न्यूजीलैंड दौरे के लिए उनके फिट होने की उम्मीद है। वहीं शॉ डोपिंग के कारण 8 महीने का प्रतिबंध झेलने के बाद घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए शानदार वापसी कर चुके हैं। भारतीय टीम प्रबंधन उनके फिटनेस स्तर की समीक्षा से पहले दोनों से बात करेगी। 
बुमराह को अभ्यास के दौरान भारतीय टीम की जर्सी दी गई। उन्होंने करीब 1 घंटे तक ऋषभ पंत, मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल को गेंदबाजी की। अभ्यास के दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल नजर नहीं आए। 
 
कोच रवि शास्त्री और राष्ट्रीय चयनकर्ता देवांग गांधी की निगरानी में हुए अभ्यास सत्र में बुमराह बिल्कुल सहज नजर आए। दूसरी ओर सादी टीशर्ट पहनकर खेल रहे शॉ ने ट्रेनर वेब से लंबी बातचीत की। उसके बाद उन्हें फील्डिंग कोच आर श्रीधर के दिए ऊंचे कैच लपकने को कहा गया।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख