dipawali
✕

PCB ने गिराई क्रिकेट खिलाड़ियों पर गाज, फिट रहो या 15 प्रतिशत मासिक वेतन कटाओ

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (23:58 IST)
लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को चेतावनी जारी की कि केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को टीम प्रबंधन द्वारा निर्धारित फिटनेस मानकों पर खरा उतरना होगा और ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनके मासिक वेतन से 15 प्रतिशत राशि काट ली जाएंगी। 
 
नए मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के लिए शीर्ष स्तर के फिटनेस को जरूरी करार दिया है क्योंकि टीम के लचर प्रदर्शन का कारण इसी की कमी है। इसके बाद ही खिलाड़ियों के लिए यह निर्देश आया है। 
 
पीसीबी ने कहा कि अगर खिलाड़ी जरूरी न्यूनतम फिटनेस हासिल करने में असफल रहते हैं तो उनके मासिक वेतन से 15 प्रतिशत राशि काट ली जाएंगी जबकि बार बार ऐसा करने की स्थिति में उस खिलाड़ी का ग्रेड घटा दिया जाएंगा। 
 
पीसीबी ने कहा, ‘फिटनेस की न्यूनतम शर्त पूरी नहीं करने पर खिलाड़ी को उसकी मासिक फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना भरना होगा।’ पाकिस्तान के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी बाबर आजम, सरफराज अहमद और शाहीन अफरीदी का फिटनेस टेस्ट 6 और 7 जनवरी को होगा। 
 
2 दिवसीय परीक्षण पाकिस्तान के अनुकूलन कोच यासिर मलिक की निगरानी में होगा। एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को दो दिवसीय टेस्ट में मौजूद रहना होगा।’ 
 
इसमें आगे कहा गया, ‘बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेल रहे वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर और शादाब खान का टेस्ट 20 और 21 जनवरी को होगा।’ 
 
केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी : 
 
कैटेगरी ए : बाबर आजम, सरफराज अहमद, यासिर शाह 
 
कैटेगरी बी : असद शफीक, अजहर ली, हारिस सोहेल, इमाम उल हक, मोहम्मद अब्बास, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी। 
 
कैटेगरी सी : आबिद अली, हसन अली, फखर जमां, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख