suvichar

पाकिस्तान को अंडर-19 विश्व कप में मिला तीसरा स्थान

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (19:06 IST)
क्वींसटाउन। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में गुरुवार को तीसरे स्थान के लिए आयोजित किया गया मैच यहां बारिश के कारण बिना एक गेंद खेले रद्द करना पड़ा। हालांकि ग्रुप में शीर्ष पर रहने के कारण पाकिस्तानी टीम को विजेता घोषित किया गया।


क्वींसटाउन इवेंट सेंटर में तीसरे स्थान के लिए आयोजित मैच को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। लेकिन ग्रुप डी चरण में शीर्ष पर रहने के कारण पाकिस्तान को तीसरे स्थान का विजेता बनाया गया है। मैच से पूर्व रात भर हो रही भारी वर्षा के बाद गुरुवार को भी सुबह हल्की बारिश जारी रही, जिसके कारण टीमें मैदान पर नहीं उतर सकीं।

पाकिस्तान की टीम ग्रुप मैचों में अपने ग्रुप 'डी' में शीर्ष पर रही थी जबकि अफगानिस्तान दूसरे नंबर पर थी। दोनों ही टीमों को एक-एक मैच में हार मिली लेकिन पाकिस्तान अपने बेहतर रनरेट के आधार पर शीर्ष पर रही थी, जिसे सेमीफाइनल में भारत ने 203 रन की बड़ी हार के साथ फाइनल में जगह बनाई थी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां अब वह खिताब के लिए भारत से मुकाबले के लिए तीन फरवरी को उतरेगा। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख