sawan somwar

Pakistan- SriLanka के बीच खेला जाने वाला पहला वनडे मैच भारी बारिश के कारण रद्द

Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 (19:17 IST)
कराची। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को यहां बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। 
 
मैच के रद्द होने से कराची का 10 साल में पहली बार एकदिवसीय मैच की मेजबानी का इंतजार भी बढ़ गया। मैदान के आउटफील्ड और पिच के आस-पास पानी जमा होने के कारण अंपायरों ने दोपहर बाद मैच को रद्द कर दिया। 
श्रृंखला के बचे हुए दोनों एकदिवसीय मुकाबले कराची में ही रविवार और बुधवार को खेले जाएंगे। श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर 2009 में हुए आतंकी हमले के बाद कराची में एकदिवसीय मैचों का आयोजन नहीं हुआ है। एकदिवसीय के बाद दोनों देशों के बीच 3 टी-20 मैचों की श्रृंखला लाहौर में खेली जाएगी। ये मुकाबले 5, 7 और 9 अक्टूबर को होंगे। 
फोटो साभार ट्विटर

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख