suvichar
✕

पीसीबी के साथ मतभेद के कारण पद छोड़ेंगे कोच स्टीव रिक्सन

Updated: गुरुवार, 7 जून 2018 (09:13 IST)
कराची। पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षण कोच स्टीव रिक्सन ने स्काटलैंड के खिलाफ दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद अगले हफ्ते पद छोड़ने का फैसला किया है, क्योंकि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से नाखुश है। रिक्सन और पीसीबी के बीच मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में दूसरे टेस्ट से पहले रिक्सन ने टीम के साथ अभ्यास के लिए मैदान पर आने से भी इनकार कर दिया था।


'जंग' समाचार पत्र की खबर के अनुसार, रिक्सन और बोर्ड के बीच के रिश्ते ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट विकेटकीपर की छोटी-मोटी शिकायतों के कारण बिगड़े। वह दो साल पहले मिकी आर्थर के टीम का मुख्य कोच होने के दौरान सहयोगी स्टाफ का हिस्सा बने थे।

खबर के अनुसार, रिक्सन को कई शिकायतें हैं, जिसमें लाहौर में उचित निवास नहीं दिया जाना, अकादमी में धीमा इंटरनेट कनेक्शन और मासिक वेतन के भुगतान में विलंब शामिल है। स्थिति उस समय बेकाबू हो गई जब लीड्स टेस्ट से पहले रिक्सन नाराज हो गए, क्योंकि आठ हजार डॉलर के उनके वेतन को समय पर उनके खाते में हस्तांतरित नहीं किया गया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख