1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ollie Pope says India have depth and talent, but will miss Virat Kohli aura

स्लिप में चहकने वाले विराट की चमक की कमी खलेगी, IND vs ENG सीरीज से पहले इस अंग्रेज खिलाड़ी को आई कोहली की याद

India vs England Test Series
India vs England Test Series : इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप (Ollie Pope) का मानना ​​है कि शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुआई वाली युवा भारतीय टीम में काफी गहराई और प्रतिभा है लेकिन 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के दौरान उसे विराट कोहली (Virat Kohli) की चमक की कमी खलेगी।
 
विराट कोहली और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत ने इस हाई-प्रोफाइल सीरीज के लिए युवा टीम का चयन किया है।
 
पोप ने ‘टॉकस्पोर्ट’ क्रिकेट से कहा, ‘‘यह एक युवा टीम है लेकिन इन भारतीय खिलाड़ियों में बहुत गहराई और प्रतिभा है। इसलिए उनके पास बहुत से युवा खिलाड़ी हैं। बहुत से अच्छे खिलाड़ी हैं। उनके नए कप्तान शुभमन गिल एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्हें स्लिप में खड़े होकर चहकने वाले विराट कोहली की चमक की कमी खलेगी।’’

ollie pope

 
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उनके पास कुछ अच्छी प्रतिभाएं हैं इसलिए वे आत्मविश्वास से भरे होंगे। लेकिन हमारे खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं।’’
 
भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। 2011, 2014 और 2018 में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि 2021-22 की सीरीज ड्रॉ रही।
 
पोप ने आगामी सीरीज को इस साल के अंत में होने वाली एशेज (Ashes) की इंग्लैंड की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बताया।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए भारत के साथ खेलने का यह एक बेहतरीन समय है। पिछली गर्मियों में हमने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ खेला था। भारत के साथ खेलने का यह एकदम सही समय है और फिर एक बार जब एशेज आ जाएगी तो यह रोमांचक होगा।’’  (भाषा) 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
बुमराह पर बड़ी अपडेट के बीच कैसी होगी इंग्लैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन? जानिए पूरी डिटेल