Hanuman Chalisa
✕

क्षेत्ररक्षण करने के दौरान ओली पोप हुए चोटिल

Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (14:10 IST)
साउथम्पटन। इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप के बायें कंधे का स्कैन कराया जाएगा। वह पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन क्षेत्ररक्षण करने के दौरान चोटिल हो गए थे। सर्रे के इस 22 वर्षीय बल्लेबाज के इसी कंधे का पिछले साल आपरेशन हुआ था और उन्हें तीन महीने तक बाहर रहना पड़ा था। 
 
पोप ने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर चौका रोकने के लिए डाइव लगाई थी और इसके तुरंत बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी जगह जेम्स ब्रासी ने क्षेत्ररक्षण किया था। इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा, ‘उनके कंधे पर फिर से चोट लगी है जिसका स्कैन किया जाएगा और उसी के बाद हम चोट का सही आकलन कर पाएंगे।’ 
 
पोप ने इंग्लैंड की पहली पारी में तीन रन बनाए थे। इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 583 रन बनाकर पारी समाप्त घोषित की थी। पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 273 रन पर आउट हो गई और फालोऑन के बाद उसका स्कोर दो विकेट पर 100 रन है।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख