Daily Horoscope
✕

स्पिनर एश्ले नर्स भारत के टी-20 दौरे से बाहर

Updated: गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (16:24 IST)
तिरूवनंतपुरम। ऑफ स्पिनर एश्ले नर्स गुरुवार को भारत के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए जिससे वेस्टइंडीज को झटका लगा है।
 
मुंबई में पिछले मैच के दौरान 29 साल के नर्स के कंधे में चोट लगी थी और वह असहज नजर आ रहे थे। इसके कारण वह भारत के खिलाफ यहां खेले जा रहे पांचवें और अंतिम वनडे के लिए भी उपलब्ध नहीं हो सके। 
 
वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस के समय कहा, ‘वह (नर्स) पूरे दौरे से बाहर हो गया है। मैं उसके ठीक होने की कामना करता हूं। उम्मीद करते हैं कि वह अगले दौर तक उबर पाएगा।’ 
 
चौथे मैच में दर्द महसूस होने के बाद नर्स बाहर चले गए थे लेकिन वह वापस लौटे और कुछ ओवर फेंके लेकिन इस दौरान वह काफी असहज दिखे। 
 
भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है। टी-20 श्रृंखला का पहला मैच रविवार को कोलकाता में खेला जाएगा। (भाषा)
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख