Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारतीय टीम निधास ट्रॉफी के लिए श्रीलंका रवाना

रविवार, 4 मार्च 2018 (21:16 IST)
मुंबई। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम श्रीलंका में गुरुवार से शुरू होने वाली निधास टी20 ट्रॉफी के लिए आज रवाना हो गई। कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी सहित प्रमुख खिलाड़ियों को भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाली इस त्रिकोणीय श्रृंखला से विश्राम दिया गया है।

टूर्नामेंट 6 मार्च से शुरू होगा जब भारत कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मेजबान श्रीलंका से भिड़ेगा। फाइनल 18 मार्च को खेला जाएगा। सभी तीनों एक दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी तथा शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम इस प्रकार है : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख