Hanuman Chalisa
✕

19वें ओवर में 27 रन लुटाने वाले मुकेश कुमार को दिल्ली ने राइट टू मैच कार्ड से दिए थे 8 करोड़ रुपए

मुकेश कुमार पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना

Written By WD Sports Desk
Updated: गुरुवार, 22 मई 2025 (18:51 IST)
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।मुकेश कुमार को बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल एक के उल्लंघन के लिए दोषी पाया गया। इसके लिए उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया। यह मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों, ग्राउंड उपकरण या फिटिंग्स के दुरुपयोग से संबंधित है।

उन्होंने मैच रेफरी डैनियल मनोहर द्वारा लगाए गए दंड को स्वीकार कर लिया है। मुकेश ने कल शाम मैच के दौरान अपने चार ओवरों में दो विकेट लेकर 48 रन दिये थे। उनके द्वारा फेंके गये 19वें ओवर में सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने 6, 1, 4, 6, 6, 4 कुल 27 रन बटोरे थे।इस सत्र में मुकेश अब तक खेले 11 मैच में 32.63 की औसत और 10.11 की इकोनॉमी से 11 विकेट लिए हैं।आईपीएल मेगा नीलामी के दौरान राइट टू मैच कार्ड का उपयोग कर मुकेश कुमार को 8 करोड़ रुपए देकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खेमे में शामिल किया था।<>

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख