गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. MS Dhoni seen in a new look, pictures on social media
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (13:05 IST)

अपने नए लुक के चलते सोशल मीडिया पर छाए 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी, वायरल हुई तस्वीरें

अपने नए लुक के चलते सोशल मीडिया पर छाए 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी, वायरल हुई तस्वीरें - MS Dhoni seen in a new look, pictures on social media
कहने को भले ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए एक साल होने को आया हो, लेकिन आज भी धोनी की चमक उनके फैंस के दिलों में कम नहीं हुई है। धोनी आए दिन किसी न किसी बहाने से अपने चाहने वालों के बीच चर्चा का हिस्सा बने रहते हैं।

अब एक बार फिर से एमएस धोनी अपने नए लुक के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। धोनी का नया हेयरस्टाइल काफी वायरल हो रहा है और फैंस द्वारा बेहद पसंद भी किया जा रहा है।


मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने शुक्रवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के नए हेयरस्टाइल की कुछ तस्वीरें पोस्ट की। नए हेयरस्टाइल के साथ-साथ धोनी माचो बियर्ड लुक में भी नजर आए।

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब धोनी ने अपने दमदार लुक से सोशल मीडिया का पारा बढ़ाया हो। धोनी हमेशा से ही अपने फैंस और बीच अपने तरह-तरह के हेयरस्टाइल और डैशिंग लुक्स के चलते चर्चा में बने रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

 
महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को उनके हेयरस्टाइल और उनके लुक्स की कॉपी करते साफ़ देखा जा सकता है। धोनी ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा तब वह अपने लंबे-लंबे बालों के चलते काफी सुर्ख़ियों में बने रहे थे। आलम तो यह था कि, एक बार पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी धोनी के लुक पर फिदा हो बैठे थे और उन्होंने धोनी को बाल न काटने की सलाह तक दे डाली थी।

आईपीएल-14 का दूसरा भाग 19 सितंबर से यूएई के मैदानों पर खेला जाएगा, जहां एमएस धोनी ने एक बार फिर से मैदान पर अपना जलवा बिखरते हुए नजर आएंगे। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान है और इस बार उनकी टीम से पिछले साल के प्रदर्शन को भुलाकर बेहतर खेल की उम्मीद की जा रही है।

 
कोरोना के चलते आईपीएल 2021 को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था और उस समय चेन्नई की टीम अंक तालिका में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थी।
ये भी पढ़ें
लवलीना बोर्गोहेन: असम के छोटे व्यापारी की बेटी 10 साल से कम की तैयारी में जीतने जा रही है ओलंपिक मेडल