गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. MS Dhoni in IPL team
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 (18:37 IST)

धोनी आईपीएल टीम से भी बाहर?

Dhoni IPL team
भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के खेल में लगातार गिरावट आई है। अब वे आईपीएल में अपनी टीम राइजि़ंग पुणे सुपर जाएंट्स के कप्तान भी नहीं रह गए हैं और लगातार कमज़ोर फॉर्म के कारण उनका टीम में स्‍थान भी ख़तरे में है। 
 
सोशल मीडिया पर आज #Dhonidropped नाम से हैशटैग ट्रेंड कर रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी को पुणे सुपर जाएंट्स से ड्रॉप कर दिया गया है। हालांकि टीम की तरफ से ऐसी कोई ख़बर नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह हैशटैग चल रहा है और लोग अपनी राय दे रहे हैं। 
 
हाल ही में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी उनपर कमेंट किया था कि धोनी अब टी-20 खेलने लायक नहीं रहे क्योंकि उन्होंने पिछले 10 साल में सिर्फ एक फिफ्टी लगाई है। आईपीएल-10 में धोनी ने अबतक 3 मैचों में 14 की औसत से सिर्फ 28 रन बनाए हैं। 
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान के चलते 'जोहोर कप' से हटा भारत