शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. ms dhoni 15 years international cricket
Written By
Last Modified: सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (15:23 IST)

महेन्द्र सिंह धोनी : अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 15 साल, जनवरी में खुल जाएगा 'संन्यास' पर सस्पेंस?

महेन्द्र सिंह धोनी : अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 15 साल, जनवरी में खुल जाएगा 'संन्यास' पर सस्पेंस? - ms dhoni 15 years international cricket
बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की मिसाल कायम करने वाले 2 बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 वर्ष पूरे कर लिए। हालांकि इस समय वे क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। उनके संन्यास को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। संन्यास के सवाल पर उन्होंने हाल ही में कहा था कि जनवरी तक मुझसे कुछ मत पूछिए।
 
रांची के इस बेजोड़ क्रिकेटर ने बांग्लादेश के खिलाफ 2004 में सौरव गांगुली की कप्तानी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। वे सभी प्रारूपों में मिलाकर 17,266 रन बना चुके हैं। 38 वर्ष के धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी-20 खेले हैं। वे विकेट के पीछे 829 बल्लेबाजों को शिकार बना चुके हैं।
 

ये भी पढ़ें
ICC Ranking में नंबर 1 के साथ विराट और बुमराह ने किया साल 2019 का समापन