1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat and Bumrah conclude the year 2019 with number 1

ICC Ranking में नंबर 1 के साथ विराट और बुमराह ने किया साल 2019 का समापन

Virat Kohli
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) ने साल 2019 का समापन एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग (One day cricket ranking) में नंबर-1 के रूप में किया।

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 3 मैचों की सीरीज़ के रविवार को कटक में समापन के बाद ताजा रैंकिंग में विराट और बुमराह अपने नंबर एक स्थान पर बने हुए हैं। बुमराह चोटिल होने के कारण इस सीरीज़ में नहीं खेल पाए थे।

विराट ने कटक में 85 रन की शानदार पारी खेली और भारत को 3 मैचों की सीरीज़ में 2-1 से जीत दिलाई। विराट नंबर एक पर तो बरकरार रहे लेकिन दूसरे मैच में शून्य पर आउट होने का उन्हें रैंकिंग अंक में थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा। विराट 895 रैंकिंग अंकों से खिसककर 887 रैंकिंग अंकों पर आ गए।

भारतीय उपकप्तान और विंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ में अपनी शानदार बल्लेबाजी से 'मैन ऑफ द सीरीज़' रहे रोहित शर्मा का दूसरा स्थान बरकरार है और उन्होंने अपने रैंकिंग अंकों में भी सुधार किया है।

रोहित 863 अंकों से 14 रैंकिंग अंकों की छलांग लगाकर 873 रैंकिंग अंकों पर पहुंच गए हैं और अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग से सिर्फ 12 अंक दूर रह गए हैं।
अगला लेख
महेन्द्र सिंह धोनी : अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 15 साल, जनवरी में खुल जाएगा 'संन्यास' पर सस्पेंस?