suvichar
✕

मोर्कल के 300 टेस्ट विकेट, दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी

Updated: शनिवार, 24 मार्च 2018 (00:54 IST)
केपटाउन। तेज गेंदबाज मोर्नी मोर्कल ने अपने 300 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए जबकि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आज मेजबान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। खराब रोशनी के कारण खेल समय से पहले रोके जाने पर ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 245 रन बना लिए थे।


वह दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के 311 रन से 66 रन पीछे थे। एक समय पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 175 रन था, लेकिन नाथन लियोन ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 47 रन की पारी खेलकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया।

उन्होंने टिम पेन (नाबाद 33) के साथ नौवें विकेट के लिए 66 रन जोड़े। इस श्रृंखला के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे मोर्कल 300 टेस्ट विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें गेंदबाज हो गए। उन्होंने उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ और शान मार्श के कीमती विकेट लिए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख