Hanuman Chalisa
✕

मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी से भारत 'ए' ने दक्षिण अफ्रीका पर शिकंजा कसा

Updated: सोमवार, 6 अगस्त 2018 (23:39 IST)
बेंगलुरु। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (18 रन पर 4 विकेट) की घातक गेंदबाजी से भारत 'ए' को दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ पहले गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को जीत की सुगंध मिल गई है।
 
 
भारत 'ए' ने अपने रविवार के 2 विकेट पर 411 रनों से आगे खेलते हुए अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 584 रनों का विशाल स्कोर बनाकर घोषित कर दी। भारतीय टीम को पहली पारी में 338 रनों की विशाल बढ़त हासिल हुई।
 
दक्षिण अफ्रीका 'ए' ने दिन का खेल समाप्त होने तक 40 ओवरों में 4 विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं और उसे पारी की हार से बचाने के लिए अभी 239 रन बनाने हैं। पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले सिराज ने दूसरी पारी भी कहर बरपाते हुए 10 ओवर में मात्र 18 रन देकर 4 विकेट झटक लिए हैं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख