Daily Horoscope
✕

पहला टेस्ट पहला सेशन: सिराज ने इंग्लैंड की धरती पर लिया पहला विकेट

Updated: बुधवार, 4 अगस्त 2021 (18:17 IST)
नॉटिघम के ट्रैंट भारत बनाम इंग्लैंड के पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला रहा। खासकर मोहम्मद सिराज जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला विकेट लिया। 
 
टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया से ज्यादा उम्मीद नहीं थी क्योंकि धूप खिली हुई थी। लेकिन सही लाइन और लेंग्थ की बदौलत टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को खुलकर खेलने नहीं दिया। 
 
पहला झटका इंग्लैंड को बहुत जल्दी लग गया। बिना खाता खोले ही बाएं हाथ के बल्लेबाज रोरी बर्न्स को बुमराह ने पगबाधा आउट कर दिया। इसके बाद दूसरा विकेट मोहम्मद सिराज को तब मिला जब टीम ने रिव्यू लिया। 
 
विराट कोहली के रिव्यू ज्यादा सफल होते नहीं है लेकिन इस बार उनका रिव्यू सफल हुआ और मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला विकेट मिला। जैक क्राउली को 27 के स्कोर पर जाना पड़ा। उनका कैच पंत ने लपका।
<

Lunch in Nottingham 

A riveting first session of the series comes to an end with England losing two wickets. #ENGvIND | #WTC23 | https://t.co/HOyTN1o5ml pic.twitter.com/vgWhfZCYF1

— ICC (@ICC) August 4, 2021 >
इंग्लैंड के लिए अच्छी बात यह है कि पहले सत्र के अंत तक कप्तान जो रूट क्रीज पर डटे हुए थे। 25 ओवर के खेल में इंग्लैंड 61 रन बनाकर 2 विकेट खो चुका है।

Show comments

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख