Hanuman Chalisa
✕

गेंद के बाद बल्ले से भी मिचेल स्टार्क टॉप स्कोरर, ऑस्ट्रेलिया को पहुंचाया 500 पार

Written By WD Sports Desk
Updated: शनिवार, 6 दिसंबर 2025 (17:32 IST)
INDvsSA तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने शनिवार को गेंद के बजाय बल्ले से इंग्लैंड को परेशान किया जिससे ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे एशेज क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में 511 रन बनाकर 177 रन की बढ़त हासिल की।पैंतीस साल के स्टार्क ने इस दिन रात्रि मैच में 141 गेंद में 77 रन बनाए जो 2016 के बाद टेस्ट में उनका सबसे बड़ा स्कोर है।इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने 152 रन देकर चार विकेट जबकि कप्तान बेन स्टोक्स ने 113 रन देकर तीन विकेट झटके। गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स को एक एक विकेट मिला।
 ⁠
डिनर ब्रेक तक इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 45 रन बना लिए थे जिसमें जाक क्रॉली 26 और बेन डकेट 13 रन बनाकर खेल रहे थे।ऑस्ट्रेलिया ने चाय के विश्राम तक आठ विकेट पर 450 रन बनाए थे। स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर बनाने के लिए ढाई घंटे से ज्यादा समय क्रीज पर बिताया। उन्होंने 10वें नंबर के खिलाड़ी स्कॉट बोलैंड के साथ 75 रन की भागीदारी की जो गाबा पर नौवें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी है।

कैरी ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की गेंद पर एक रन लेकर जल्द ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। नेसर (16) उसी ओवर में विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। स्टार्क जब क्रीज पर उतरे तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 383 रन था।स्टार्क ने 79वें ओवर में ब्रायडन कार्से पर चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 400 के पार पहुंचाया, जबकि कैरी नई गेंद लिए जाने के बाद तीसरे ओवर में ही आउट हो गए। उन्होंने 69 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाए। वह गस एटकिंसन की गेंद पर कैच आउट हुए।<>

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख