Hanuman Chalisa

एशेज से पहले घरेलू मैच में मिशेल स्टार्क ने ली हैट्रिक

Updated: सोमवार, 6 नवंबर 2017 (17:04 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला शुरू होने से पहले शानदार फॉर्म में होने का संकेत देते हुए शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को हैट्रिक ली।
 
न्यू साउथवेल्स के लिए खेलते हुए बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने लगातार गेंदों में जैसन बेहरेनडार्फ, डेविड मूडी और सिमोन मैकिन के विकेट चटकाकर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया।
 
स्टार्क ने मैच में 20 ओवरों में 56 रन देकर 4 विकेट लिए। टीम के एक अन्य तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 13 रन देकर 3 विकेट लिए। उम्मीद की जा रही की एशेज में स्टार्क और हेजलवुड टीम के लिए नई गेंद से गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख