Daily Horoscope
✕

ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, घायल हुआ यह दिग्गज ऑलराउंडर

Updated: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (11:09 IST)
पर्थ। खराब फार्म से जूझ रहे मिशेल मार्श के लिए मौजूदा सत्र की निराशा और बढ़ गई जब इस ऑलराउंडर को ट्रेनिंग के दौरान ग्रोइन में लगी चोट के लिए सर्जरी करानी पड़ी।
 
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट, टी20 और एकदिवसीय टीम से बाहर किए गए 27 साल के मार्श को न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ मैच से पूर्व पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में ट्रेनिंग सत्र के दौरान ग्रोइन में चोट लगी।
 
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी निक जोन्स ने कहा, 'मिशेल को मामूली सर्जरी करानी पड़ी और वह आगामी शील्ड मैच के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
 
उन्होंने कहा कि आगामी हफ्ते में मिशेल के उबरने पर नजर रखी जाएगी जिसके बाद शील्ड ट्राफी के आठवें दौर के मैच में उनकी उपलब्धता पर फैसला किया जाएगा। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख