1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Misbah ul Haq, Pakistan Super League

नई जिम्मेदारी के कारण पाकिस्तान सुपर लीग में नहीं खेलेंगे मिसबाह उल हक

Misbah ul Haq
कराची। टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक ने पाकिस्तान सुपर लीग नहीं खेलने का फैसला किया है और उनकी टीम इस्लामाबाद युनाइटेड अब मेंटर के रूप में उनकी सेवाएं चाहती है।
 
 
मिसबाह पीएसएल के पहले तीन सत्र में इस्लामाबाद युनाइटेड का हिस्सा थे। उनकी टीम ने दो बार खिताब जीता था।
 
टीम के एक सूत्र ने कहा कि मिसबाह ने हमें बताया कि वह पीएसएल का अगला सत्र नहीं खेलेंगे लेकिन किसी रूप में टीम से जुड़े रहना चाहते हैं। फिलहाल मेंटर के रूप में उनके वेतन को लेकर टीम से बात चल रही है।
अगला लेख
क्रिकेट मैदान पर एक और बड़ा हादसा, निशांका सिर पर गेंद लगने के बाद पहुंचे अस्पताल