सम्बंधित जानकारी
- क़र्ज़ में डूबा पाकिस्तान अंतरिक्ष में क्या दे पाएगा भारत को टक्कर?
- हाफिज सईद को पाकिस्तान सरकार से बड़ी राहत, प्रतिबंधित संगठनों की सूची से हटे उसके संगठन
- भारत की अंडर-15 फुटबॉल टीम सैफ चैंपियनशिप में पाकिस्तान से हारी
- बाबर और वसीम ने पाकिस्तान को टी-20 मैच में सबसे बड़ी जीत दिलाई
- पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में 20 लोगों की मौत
पीसीबी क्रिकेट समिति के प्रमुख होंगे पूर्व सलामी बल्लेबाज मोहसिन खान
कराची। पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज मोहसिन खान को शुक्रवार को बोर्ड की शक्तिशाली क्रिकेट समिति (पीसीबी) का प्रमुख नियुक्त किया गया। पूर्व कप्तान वसीम अकरम और मिसबाह उल हक भी इस समिति के सदस्य होंगे।
राष्ट्रीय टीम के पूर्व मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता रहे मोहसिन को अकरम के साथ काम करना होगा जिन्हें पूर्व कई अवसरों पर दागी करार दिया गया था। हाल में कई टेलीविजन चैनलों पर मोहसिन ने पाकिस्तानी क्रिकेट ढांचे से दागी खिलाड़ियों को बाहर करने की वकालत की थी।
इस संबंध में उन्होंने अकरम और वकार यूनिस की तरफ इशारा किया था जिन पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2000 में मैच फिक्सिंग जांच आयोग की सिफारिश पर जांच में सहयोग नहीं करने के लिए जुर्माना लगाया था। (भाषा)
