sundarkand
✕

मिसबाह ने छुड़ाई पाकिस्तानी क्रिकेटरों की बिरयानी और मिठाई

Updated: मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (01:12 IST)
कराची। पाकिस्तान के नए मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने घरेलू टूर्नामेंट और राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रहे खिलाड़ियों के आहार और पोषण की योजना बदल दी है।
 
मिसबाह ने आदेश जारी किए हैं कि घरेलू सत्र के दौरान और राष्ट्रीय शिविर में खिलाड़ियों के लिए किसी भी तरह से भारी आहार उपलब्ध नहीं होगा क्योंकि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ फिटनेस हासिल करनी होगी।
 
कायदे आजम ट्रॉफी मैच में खिलाड़ियों के लिए भोजन व्यवस्था देख रही कंपनी के एक सदस्य ने कहा, खिलाड़ियों को अब बिरयानी और तेल युक्त रेड मीट वाला भोजन या मिठाई नहीं परोसी जाएगी।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख