Hanuman Chalisa
✕

टूटी पड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ मार्करम ने जड़ा शतक

Updated: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (21:51 IST)
जोहानसबर्ग। ओपनर एडन मार्करम (152) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और एबी डिविलियर्स के 69 रन से दक्षिण अफ्रीका ने बॉल टेंपरिंग के आरोपों के चलते टूटी पड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को छह विकेट पर 313 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।


23 वर्षीय मार्करम ने अपने करियर में पहली बार 150 का आंकड़ा पार करते हुए 216 गेंदों पर 152 रन की आक्रामक पारी में 17 चौके और एक छक्का लगाया। मार्करम का 10 टेस्टों में यह चौथा शतक था। उनका पिछले सर्वाधिक स्कोर 143 रन था, जिसे उन्होंने अब पीछे छोड़ दिया।

मार्करम ने डीन एल्गर (19) के साथ पहले विकेट के लिए 53, हाशिम अमला (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 89 और डिविलियर्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 26.1 ओवर में 105 रन की साझेदारी की। डिविलियर्स ने 119 गेंदों पर 69 रन की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया।

दक्षिण अफ्रीका तीसरे सत्र में एक समय दो विकेट पर 247 रन की बेहद मजबूत स्थिति में था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए चार विकेट निकालकर मेजबान टीम पर कुछ ब्रेक लगा दिया। पैट कमिंस ने 71वें ओवर में पांचवीं गेंद पर  मार्करम और छठी गेंद पर कप्तान फाफ डू प्लेसिस को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की वापसी करा दी।

इस मैच के लिए अंतिम एकादश में शामिल किए गए तेज गेंदबाज चाड सेयर्स ने डिविलियर्स और कैगिसो रबाडा के विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया को और राहत दे दी। स्टंप्स के समय तेम्बा बावुमा 25 और क्विंटन डी कॉक सात रन बनाकर क्रीज पर थे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने मैच में जो बर्न्स और मैट रेनशॉ को एकादश में खेलने का मौका दिया, जिन्हे बॉल टेंपरिंग के दोषी स्टीवन स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट के स्वदेश लौट जाने के बाद टीम में शामिल किया गया था। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख