biodatamaker

इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया

Updated: मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (17:49 IST)
लंदन। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से ओवल मैदान पर खेले जाने वाले श्रृंखला के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
 
यह टेस्ट पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एलिस्टेयर कुक का अपने देश के लिए आखिरी मैच होगा। 
 
जेम्स विंस को टीम से बाहर कर दिया गया है क्योंकि जॉनी बेयरस्टो चोट से उबर गए हैं और विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेलने के लिए फिट है। 
 
ओलिवर पोप सरे के लिए एसेक्स के खिलाफ काउंटी मैच के पहले दो दिन के खेल के बाद राष्ट्रीय टीम के साथ गुरुवार को जुड़ेंगे। 
 
टीम: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोईन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख