Daily Horoscope
✕

बल्लेबाजों ने अपना काम किया, गेंदबाजी में अनुशासन की कमी दिखी : पोलार्ड

Updated: शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (17:20 IST)
हैदराबाद। वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में हार के बाद अपने बल्लेबाजों की तारीफ की लेकिन कहा कि गेंदबाजी में अनुशासन का अभाव था। 
 
वेस्टइंडीज ने 5 विकेट पर 207 रन का बड़ा स्कोर बनाया लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पोलार्ड ने मैच के बाद कहा, ‘हमने बल्लेबाजी अच्छी की। हमने 200 से अधिक रन बनाए, ऐसा अक्सर नहीं होता। गेंदबाजी में हालांकि अनुशासन का अभाव साफ दिखाई दिया।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘हमने 23 रन अतिरिक्त दिए जिनमें 14 या 15 वाइड गेंदें थी यानी अतिरिक्त गेंदे भी दे डाली। भारत जैसी टीम को इतने फालतू रन और गेंद देने का खामियाजा तो भुगतना पड़ेगा।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘आप हर स्थिति में नकारात्मकता ढूंढ सकते हैं लेकिन जीवन सकारात्मकता का नाम है। आगे बढकर सुधार करना जरूरी है। मैं बल्लेबाजों की तारीफ करना चाहता हूं जिन्होंने रणनीति पर बखूबी अमल किया।’ 
 
ओस के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ओस की भूमिका अहम थी। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा ट्रैक था और दर्शक यही देखना चाहते हैं। यह लंबी श्रृंखला है और हम अपने प्रदर्शन में सुधार करके आगे बेहतर खेलेंगे।’

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख