पीटरसन को 200 टी20 मैच खेलने का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 5,695 रन बनाये हैं। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और पुणे की फ्रेंचाइजी के साथ कुल 36 मैचों में 1001 रन बनाए।मैं दिल्ली का लड़का हूं और दिल्ली अपने घर लौटने के लिए बहुत उत्साहित हूं। क्या 2025 वह साल होगा जब हम आईपीएल ट्रॉफी उठाएंगे? ऐसा करने के लिए हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं!@DelhiCapitals @IPL
— Kevin Pietersen (@KP24) February 27, 2025
दिल्ली कैपिटल्स ने कभी भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। यह टीम 2020 में फाइनल में पहुंची थी जहां उसे मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था।The Dilli x KP love story continues pic.twitter.com/MmzMagVFBB
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 27, 2025
Tell the world, KP is back home! pic.twitter.com/60QdLEiSCX
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 27, 2025टीम ने पिछले सत्र में छठे स्थान पर रहने के बाद अपने कप्तान ऋषभ पंत को जाने दिया। उन्होंने अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को बरकरार रखा जबकि खिलाड़ियों की नीलामी में केएल राहुल, हैरी ब्रूक, फाफ डु प्लेसिस और मिशेल स्टार्क को अपने बेड़े में शामिल करने में सफल रहे।दिल्ली की टीम 24 मार्च को विशाखापत्तनम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। (भाषा)