dharma sangrah
✕

23 मई तक केदार जाधव के फिट होने का इंतजार करेगी BCCI

Updated: बुधवार, 8 मई 2019 (18:34 IST)
नई दिल्ली। आईपीएल में क्षेत्ररक्षण के दौरान अपना बायां कंधा चोटिल कर बैठे मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव की फिटनेस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) विश्व कप टीम में परिवर्तन की आखिरी तारीख 23 मई तक इंतजार करेगा।
 
समझा जाता है कि एमएसके प्रसाद के नेतृत्व वाली चयन समिति को यह बताया गया है कि जाधव की चोट उतनी गंभीर नहीं है जितनी पहले आशंका जताई जा रही थी।

जाधव मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के आखिरी लीग मैच में पिछले रविवार को क्षेत्ररक्षण करते हुए अपना बायां कंधा चोटिल कर बैठे थे। वे उसके बाद तुरंत मैदान से चले गए थे और फिर मैदान में नहीं लौटे थे।
 
विश्व कप के लिए आईसीसी की खेलने की शर्तों के अनुसार टीमों को अपने 15 सदस्यीय प्रारंभिक दल में 23 मई तक परिवर्तन करने की अनुमति है और यह माना जा रहा है कि भारतीय चयन पैनल टीम के इंग्लैंड प्रस्थान तक इंतजार करेगा और यदि जरूरत पड़ी तभी जाधव की जगह लेने वाले खिलाड़ी की घोषणा करेगा।
 
जाधव इस चोट के कारण आईपीएल के शेष सत्र से पहले ही बाहर हो गए हैं। चेन्नई टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि जाधव अब टीम के साथ नहीं खेलेंगे। फ्लेमिंग ने कहा है कि जाधव भारतीय टीम के फिजियोथैरेपिस्ट पैट्रिक फरहार्ट के साथ काम कर रहे हैं ताकि वे विश्व कप के लिए समय से फिट हो सकें।
 
चयन पैनल को जाधव की चोट के बारे में फरहार्ट से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार जाधव भारतीय टीम के विश्व कप के लिए 22 मई को रवाना होने से पूर्व पूरी तरह फिट हो जाएंगे। भारत को विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से खेलना है।
 
यदि जाधव समय से फिट नहीं हो पाते हैं तो चयनकर्ता 5 वैकल्पिक खिलाड़ियों ऋषभ पंत, अंबाती रायुडू, अक्षर पटेल, नवदीप सैनी और ईशांत शर्मा में से किसी एक को चुन सकता है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख