Hanuman Chalisa
✕

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड टीम में जेनिंग्स की वापसी

Updated: सोमवार, 28 मई 2018 (22:52 IST)
लंदन। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को हैडिंग्ले में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए खराब फॉर्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज मार्क स्टोनमैन की जगह कीटोन जेनिंग्स को टीम में जगह दी है।
 
 
जेनिंग्स के रूप में 12 सदस्यीय टीम में एकमात्र बदलाव किया गया है। इंग्लैंड को लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में 4 दिन के भीतर ही पाकिस्तान के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सरे की ओर से घरेलू क्रिकेट में बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे स्टोनमैन पहले टेस्ट की दोनों पारियों में कुल मिलाकर 13 रन ही बना पाए।
 
1 से 5 जून तक हैडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है- एलिस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जो रूट, डेविड मलान, जानी बेयरस्टा, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, डोमीनिक बेस, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख