WIPL नीलामी: वृंदा को पछाड़ कर काशवी बनी सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी
काशवी गौतम शनिवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) की नीलामी में गुजरात जाइंट्स से दो करोड़ रुपये की कमाई करके वृंदा दिनेश को पछाड़ कर डब्लूपीएल की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बन गईं।काशवी ने महिला क्रिकेट में चंडीगढ़ के लिए अंडर-19 एक दिवसीय मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ हैट्रिक अपने नाम की है।
उन्होंने इस साल की महिला सीनियर टी20 ट्रॉफी में भी अपना दबदबा बनाए रखा और सात मैचों में 4.14 रन प्रति ओवर की इकॉनमी रेट से 12 विकेट हासिल किए। चंडीगढ़ स्टार ने टीम इंडिया के साथ हांगकांग एसीसी इमर्जिंग टूर्नामेंट में भी खुद को परखा।
दो अन्य फ्रेंचाइजियों के साथ कड़ी बोली के बाद वृंदा को यूपी वारियर्स ने 1.3 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली में खरीदा। वृंदा के लिये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स ने बोली युद्ध शुरू किया लेकिन, बोली की कीमत 80 लाख रुपये से अधिक होने के बाद यूपी वारियर्स मैदान में कूद पड़े। आरसीबी ने खुद को बोली से अलग कर लिया, जिससे यूपी वारियर्स के लिए 22 साल की वृंदा को 1.3 करोड़ रुपये में खरीदने का रास्ता साफ हो गया।
इस साल की शुरुआत में, वृंदा ने अपने बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन करते हुए सीनियर महिला एक दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल तक कर्नाटक को पहुंचाने में महती भूमिका अदा की थी। वह पूरे सत्र में कर्नाटक की ओर से 11 पारियों में 477 रन बनाकर तीसरी सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बनी थीं।(एजेंसी)

पिछले दो वर्षों में वृंदा महिला क्रिकेट में महत्वपूर्ण छाप छोड़ रही हैं। संयोग से, तेज गेंदबाज एस यशाश्री के चोटिल होने के बाद उन्हें कॉल-अप मिला था।वृंदा अंडर23 एसीसी इमर्जिंग टीम्स कप के फाइनल में सुर्खियों में आयीं थीं जब उन्होने 29 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी, जिससे इंडिया इमर्जिंग टीम को 127 रन का स्कोर बनाने में मदद मिली। मुस्कान मलिक की किट समय पर नहीं पहुंचने के कारण उन्हें यह मैच मिला था।Women's Premier League Season 2 auction: 17 players sold,
— Mohd Nazim (@ImNaz33) December 9, 2023
Kashvi Gautam the most expensive Indian,
Sutherland also got ₹2 crore.#iplauction2024
Welcome to RCB #SaraAliKhan #Bangladesh #WPLAuction #TATAWPLAuction #SAvIND pic.twitter.com/bKd61IlVge